स्टीफन हॉकिंग चले गए..ब्रह्मांड के किसी और छोर की तलाश में...
जिनकी अंतर्दृष्टि ने आधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में लाखों लोगों प्रेरित किया दिया, 76 वर्ष की आयु में वे पृथ्वी से अनंत की यात्रा को निकल पड़े..
वह एक महान वैज्ञानिक और एक असाधारण व्यक्ति थे जिसका काम और विरासत कई वर्षों तक जीवित रहेगा।
ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम व द ग्रैंड डिज़ाइन जैसी लोकप्रिय पुस्तकों ने दुनिया भर के लोगों को सृष्टि के बारे में एक नए तरह से सोचने का विचार स्टीफन हॉकिंग ने दिया था। हम उनके विचार से सहमत हो या ना हो किंतु उनका महान जुझारू व्यक्तित्व अत्यंत ही प्रेरणा देने वाला रहा ।
अपनी गंभीर बीमारी में भी डॉक्टरों की समस्त भविष्यवाणियों को गलत सिद्ध करते हुए वह अंतिम समय तक अत्यंत विचारशील एवं क्रियाशील रहे।
ऐसी महान आत्मा को बहुत-बहुत नमन और श्रद्धांजलि।।
No comments:
Post a Comment