Tuesday, 15 May 2018

एक बार वापस आ जाओ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत

किसानो के मसीहा और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रहे स्व. श्री महेन्द्र सिंह टिकैत जी की सातवी पुण्यतिथि पर शत् शत् नमन

जिनका लोहा माना जाता था एक छोटी सी बात उनके बारे में....
👉लखनऊ जिले में धारा 144 लगी हुई थी। सभाओं पर पूरी तरह प्रतिबन्ध था। कलेक्ट्रेट में तो समूह बनाकर घुसने तक की मनाही थी। ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक गंवार सा दिखने वाला नेता न सिर्फ कलेक्ट्रेट में समर्थकों से साथ घुस जाता है बल्कि बैटरी वाले माइक से अपना सम्बोधन शुरू कर देता है। यह कलेक्ट्रेट था पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सैकड़ों किलोमीटर दूर बुंदेलखंड के झाँसी का। न सिर्फ इतना, बल्कि डीएम के आदेश पर माइक बंद कराने पहुंचे एक पुलिसकर्मी को माइक पर ही दहाड़ते हुए इस नेता ने कहा था - 'कलक्टर हमारा मालिक नहीं है। उसे हमारी आवाज से दिक्क्त है, तो दफ्तर छोड़कर बाहर चला जाए।' शेर की तरह दहाड़ने वाला और किसानों के लिए किसी पत्थर के चट्टान की तरह खड़े होने वाला यह किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के अलावा दूसरा कौन हो सकता है।
👉उनके जाने के बाद देश में किसान राजनीति कमजोर हुई है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
Kuldeep Riyar

No comments:

Post a Comment