Friday, 27 January 2017

गणतंत्र दिवस नागौर में मूक बधिर बच्चों के साथ

नागौर- गणतंत्र दिवस नुतन प्रभात सेवा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनसभा अभियान के नागौर कमेटी के सदस्य व युवा मोर्चा के जिला संयोजक कुलदीप रियाड़ , विशेष अतिथि श्रवण जी सांगवा तरनाऊ ,  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर जी राव (सचिव नुतन प्रभात सेवा संस्थान ) ने की । इस अवसर पर मुरली मनोहर जी टेलर (अध्यक्ष नुतन प्रभात सेवाआ संस्थान ) श्यामसुन्दर जी राव (सचिव नुतन प्रभात सेवा संस्थान ), श्रवण जी सांगवा (तरनाऊ ) , शिक्षक मुरलीमनोहर जी , भजनलाल जी एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। इसमें मूक बधिर छात्रों का राष्ट्रगान बहुत ही अद्धभुत रहा । दोनों आँख से दृष्टिहीन छात्र मोडनाथ का देश भक्ति गीत " ऐ मेरे वतन के लोगो" बहुत ही शानदार रहा । कुलदीप रियाड़  बताया कि  संस्थान के मूक बधिर छात्रों के लिए व दिव्यांग भाइयो के में हमेशा साथ रहूंगा व आपसे कंधे से कन्धा मिलाकर चलुंगा, संघर्ष की हर घड़ी में आपके साथ खड़ा रहूंगा , आज की राजनितिक व्यवस्था इतनी सड़ चुकी है कि इस व्यवस्था से देश का भला नही हो सकता है इसके लिए ये वर्तमान व्यवस्था व विश्व का कॉरपोरेट जगत जिमेदार है ।हमे प्रकृति व मानव केन्द्रित व्यवस्था का निर्माण करना पड़ेगा जिसमे हर देश की ,हर राज्य की ,हर समाज की ,हर व्यक्ति की बराबर भूमिका रहे ,व संस्था के पदाधिकारियों से विनम्र अपील करता हु की आप इन बच्चो को उन्नत शिक्षा के साथ साथ जीवन के मूल्य के , इनको आत्मनिर्भर बनाने व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को समझाये । आपने मुझे आमंत्रित किया इसके लिए आपको बहुत बहुत साधुवाद ,धन्यवाद जय हिंद जय भारत।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान अध्यक्ष मुरली मनोहर टेलर ने दिव्यांगों की समस्या पर  प्रकाश डाला उन्होने आह्वान किया कि दिव्यांगों को भीख नही अधिकार चाहिये। कार्यक्रम में श्याम सुंदर जी राव (सचिव नुतन प्रभात सेवा संस्थान ) ने बताया कि हम दिव्यांगों को रोजगार देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाना चाहते है , जिससे दिव्यांग 500 रुपये की सरकारी पेंशन पर निर्भर नही रहे व किसी पर बोझ नही बने। कार्यक्रम में श्रवण जी सांगवा तरनाऊ ने आज के इस दौर की घातक चुनौती जैसे पर्यावरण प्रदूषण,  मंहगाई , नई राजनितिक दशा , दिव्यांगों के अधिकार पर विचार रखे । राष्ट्रगान की प्रस्तुति शिक्षक भजनलाल  के निर्देशन में दी गयी जो बहुत शानदार रही। कार्यक्रम के अंत में मूक बधिर बच्चों को मिठाई वितरित की गयी।

No comments:

Post a Comment