Wednesday, 29 May 2019

भारतीय राजनीति के वास्तविक चौधरी - चौधरी चरण सिंह


चौधरी का मतलब, जो हल की चऊँ को धरा पर चलाता है।

भारतीय राजीनीति के वास्तविक चौधरी , चौधरी चरण सिंह जी की 32 वी पुण्य तिथि पर कोटि कोटि नमन .....
चौधरी चरण सिंह जी मात्र एक भारतीय राजनीतिज्ञ एक किसान नेता एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक भूतपूर्व प्रधानमंत्री का नाम नही था बल्कि चौधरी चरण सिंह एक विचारधारा का भी नाम था।।

गाँव की एक फूस-मिट्टी की ढाणी में जन्मा एक बच्चा गाँव, गरीब व किसानों का तारणहार बना। गाँव व गरीब के लिये जीवन समर्पित कर दिया। उनका मसीहा बना। स्वतन्त्रता सेनानी से लेकर देश के सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री तक बना। चौधरी चरण सिंह ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज बुलंद की और आह्वान किया कि “भ्रष्टाचार का अंत ही, देश को आगे ले जा सकता है।”

बहुमुखी प्रतिभा के धनी  के पास संपति के नाम पर उनके पिता मीर सिंह से विरासत में मिले नैतिक मूल्यों के संस्कार थे।
चौधरी चरण सिंह के जीवन चरित्र के कुछ महत्वपूर्ण कथन......
✍️असली भारत गांवों में रहता है।
✍️अगर देश को उठाना है तो पुरुषार्थ करना होगा।
✍️राष्ट्र तभी संपन्न हो सकता है जब उसके ग्रामीण क्षेत्र का उन्नयन किया गया हो तथा ग्रामीण क्षेत्र की क्रय शक्ति अधिक हो।
✍️किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है।
✍️किसानों की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा।
✍️किसानों की क्रय शक्ति नहीं बढ़ती तब तक औधोगिक उत्पादों की खपत भी संभव नहीं है।
✍️भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वो देश कभी, चाहे कोई भी लीडर आ जाये, चाहे कितना ही अच्छा प्रोग्राम चलाओ … वो देश तरक्की नहीं कर सकता।
✍️चौधरी का मतलब, जो हल की चऊँ को धरा पर चलाता है।
हरिजन लोग, आदिवासी लोग, भूमिहीन लोग, बेरोजगार लोग या जिनके पास कम रोजगार है और अपने देश के 50% फीसदी किसान जिनके पास केवल 1 हैक्टेयर से कम जमीन है … इन सबकी तरफ सरकार विशेष ध्यान होगा
✍️सभी पिछड़ी जातियों, अनुसूचित जातियों, कमजोर वर्गों, अल्पसंख्यकों, अनुसूचित जनजातियों को अपने अधिकतम विकास के लिये पूरी सुरक्षा एवं सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
✍️किसान इस देश का मालिक है, परन्तु वह अपनी ताकत को भूल बैठा है।
✍️देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों एवं खलिहानों से होकर गुजरता है।
मिट्टी के लाल भारत की राजनीति के वास्तविक चौधरी
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी 32 वी पुण्य तिथि पर कोटि कोटि वंदन करता हूँ......
लेखक
कुलदीप रियाड़
Kuldeep riyar



Friday, 10 May 2019

चौधरी कुम्भाराम आर्य जयंती : कुलदीप रियाड़ Choudhary kumbharam aarya 's birth anniversary : Kuldeep riyar

जातिविहीन संकल्पना के सृजक, कमेरे वर्ग के नायक, निखालिस किसान नेता:- स्व. श्री कुम्भाराम आर्य
__________________________________________

"जाट का वोट जाट को, और जाट की बेटी जाट को" एक ऐसा नारा था जिसकी स्थापना कब "जाट वर्सेस अदर्स" में हो गयी पता ही नहीं चला। बहुत से लोग मानते हैं कि ये नारा कुम्भाराम जी आर्य ने दिया था।  जब किसी ने कुम्भाराम जी आर्य से इस नारे के प्रतिकूल असर और इस नारे की आवश्यकता का कारण पूछा तो श्री कुम्भाराम आर्य ने अश्रुमिश्रित मुस्कुराहट के साथ कहा कि "मैं कमेरे वर्ग के रूप में पूरे बहुजन समाज को एक सूत्र में पिरोना चाहता था। जाट,मेघवाल,कुम्हार,माली,गुर्जर, समेत हर व्यक्ति की पहचान उनकी जाति नहीं बल्कि सिर्फ किसान-कमेरे वर्ग के रूप में जानी जाए, परंतु राजनीति में जमे जमाये श्रेष्ठतावादी, जातिवादी लोगों को ये मंजूर नहीं था। ये नारा मेरे चिपकाकर मेरी राजनीतिक हत्या की जा रही है, और मैं जानता हूँ कि अब शेष बची उम्र में मैं ये झूठा दाग शायद ही धो पाऊंगा"।
मैनें कुंभाराम जी आर्य को मेरे दादा जी , पिताजी, विभिन्न जाट समाज की पुस्तकों को पढ़कर, जाटलैंड वेबसाइट और श्री आर्य पर लिखी किताबों के माध्यम से जाना।
चौधरी कुम्भाराम के बचपन का एक किस्सा जो मैंने उनकी जीवनी में पढ़ा जिससे वो चौधरी कुम्भाराम आर्य बने

बचपन मे अपने मित्र जयलाल शर्मा के घर लुकाछिपि खेलते वक्त मटकों के पीछे श्री आर्य के छुपने और छू लेने पर उन मटकों को जयलाल शर्मा की माँ द्वारा गुस्से में भरकर  लाठी से फोड़ दिया गया। जातिवाद के जहर की घूंट पहली बार पीते ही कुम्भाराम आर्य के मन मे जातिवादी व्यवस्था और पाखंड के प्रति घृणा के बीज अंकुरित हूए और उन्होंने 13 वर्ष की अल्पायु में ही आर्य समाज के साथ  स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होकर अपनी जिंदगी,  देश एवं जातिविहीन समाज की स्थापना के नाम कर दी।
किसान सम्मेलनों में सभी किसान जातियों में आपस मे रोटी बेटी के सम्बंध को भविष्य की राजनीति में कमेरे वर्ग के वर्चस्व के लिए निहायत जरूरी बताने वाले श्री कुम्भाराम आर्य किसानों के सदैव अग्रदूत बने रहे।
बचपन मे प्लेग महामारी के कारण गांव छोड़ने के कारण ज्यादा पढ़ नहीं पाए किंतु जातिविहीन किसान कमेरे समाज की स्थापना के लिए शिक्षा के महत्व को भली भाँति जानते थे। जाट छात्रावास का नाम किसान छात्रावास कर उसे समस्त किसान जातियों के लिए अध्ययनशाला उपलब्ध कराने वाले श्री कुम्भाराम आर्य के हिस्से में अनेक उपलब्धियां आईं।
आज जब भी जाट वोट, जाट राजनीति, जाट वर्चस्व और जाट महासभा का जिक्र होता है तो लगता है कि अगर कुम्भाराम जी जीवित होते तो आज जाट समुदाय किसान कमेरे वर्ग से इतर एक अन्य किसान वर्ग के रूप में ना उभरा होता और ना ही "जाट वर्सेस अदर्स" जैसे जुमले अस्तित्व में ही आते।
आज किसान शब्द की आड़ में जातिवादी राजनीति करने वाले लोग श्री कुम्भाराम जी आर्य के सपनों के उतने ही हत्यारे हैं, जितने कि अंतर्जातीय विवाह के प्रबल पक्षधर श्री आर्य के जीवन के उत्तरार्ध में वो जातिवादी नारा उनके चिपका देने वाले लोग।
जाट निश्चित रूप से लोकतंत्र में एक जागरूक कौम, कमेरे वर्ग के अभिभावक एवं अग्रेसर की भूमिका में रही है। गाँवो में किसी गरीब के घर तक जाट के घर की छाछ एकता एवं सद्भाव के गीत गुनगुनाती हुई पहुंचती रही है। देश के 85 प्रतिशत उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं के मालिक जाट हैं।  बारिश होने पर गरीब किसान के खेत के लिए बीज एवं बैल की व्यवस्था करना जाट का प्रकृति प्रदत्त व्यवहार हुआ करता था। अगर भारत कृषि प्रधान देश है, तो उस के विकास रथ के पहिये की धुरी सदैव जाट रहा है।
आज कुम्भाराम जी आर्य के जन्मदिवस पर संकल्प लेना चाहिये, जातिविहीन कमेरे वर्ग की स्थापना, और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का।
#जमीन कींकी? जो बावै बिकी" कहकर उन्होंने हमें जमीन तो दे दी पर अब उस जमीन पर खड़े होकर लक्ष्य का निर्धारण और संधान हमें स्वयं को करना होगा। श्री कुम्भा राम जी का स्पष्ट सिद्धांत था कि जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। राजनीति में भागीदार बनें, आपके हिस्से का अधिकार आपकी झोली में स्वत: आएगा।
हमारे नेता, हम सबके नेता, हमारे खेत खलिहानों के नेता श्री कुम्भाराम जी आर्य को उनके जन्मदिवस पर शत शत नमन
लेखक
कुलदीप रियाड़
Kuldeep riyar